फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मारपीट मामले में सुलह कराने गया था साला, टकरार बढ़ी तो बहनोई ने चला दी गोली; पुलिस पहुंची

Sat, 29 Nov 2025 05:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में तकरार हुई और इसी दौरान बहनोई ने घर से हथियार लाकर दो फायर किए, जिसमें एक गोली अन्नी कुमार के बाएं हाथ में लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे युवक को उसके बहनोई ने गोली मार दी। घटना में घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घायल युवक की पहचान सहदेई थाना क्षेत्र के कजरी बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय संतोष पासवान के पुत्र अन्नी कुमार के रूप में हुई है। वह बीती रात अपनी फुफेरी बहन के घर गया था। बताया गया कि बहन के साथ उसके पति द्वारा हुई मारपीट को लेकर घर में पंचायत हो रही थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में तकरार हुई और इसी दौरान बहनोई ने घर से हथियार लाकर दो फायर किए, जिसमें एक गोली अन्नी कुमार के बाएं हाथ में लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से आवासीय विद्यालय में आग, धुआं फैलने से 10 छात्राएं बेहोश; मौके पर मची अफरातफरी

वहीं, आरोपी बहनोई की पहचान नीरज कुमार, निवासी भगवतीपुर, के रूप में हुई है। मामले पर वैशाली के प्रभारी एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि नीरज कुमार की पत्नी ने पारिवारिक विवाद निपटाने के लिए अपने भाई व अन्य रिश्तेदारों को बुलाया था। पंचायती के दौरान ही मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें