फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'उनके शासन काल में लोगों को साइकिल नसीब नहीं थी, आज मोटरसाइकिल...', राहुल गांधी पर शाहनवाज हुसैन का तंज

Mon, 25 Aug 2025 07:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्राओं पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी से पूछा गया कि बिहार का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने कन्नी काट ली। इससे साफ है कि महागठबंधन में अंदरूनी मतभेद है।
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महुआ में एनडीए की ओर से विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जो लोग बिहार में मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे हैं, उनके शासनकाल में लोगों को साइकिल भी नसीब नहीं होती थी। कभी वे मखाना के खेत में चले जाते हैं तो कभी सड़क पर बुलेट चलाने लगते हैं। लेकिन बुलेट चलाने से कुछ नहीं होगा। जब उनका शासन था, तब लोग साइकिल पर चढ़ने से भी डरते थे।

शाहनवाज हुसैन ने लोगों से अपील की कि किसी के बहकावे में न आएं और एनडीए को एकजुट होकर जिताएं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन बिहार में केवल एनडीए ही स्थिर और ईमानदार सरकार दे सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आज एक पिला गमछा वाला भी बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है। वह पहले हमारे साथ काम करता था, अब लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष कंपटीशन कर रहा है कि जितना राजद झूठ बोलेगा, उससे ज्यादा हम बोलेंगे। लेकिन बिहार की जनता समझदार है और एनडीए के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


पढ़ें: एटीएम में पट्टी लगाकर रुपये उड़ाने का प्रयास, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुस्लिम समाज को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विपक्ष मुस्लिम भाइयों को भाजपा के नाम पर डराने की कोशिश करता है। जबकि न तो जेडीयू से डराते हैं, न लोजपा से, केवल भाजपा से ही डराते हैं। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है, बिहार में आज इमानदार सरकार है। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी, राजद और कांग्रेस सभी को जनता नकार देगी।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्राओं पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी से पूछा गया कि बिहार का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने कन्नी काट ली। इससे साफ है कि महागठबंधन में अंदरूनी मतभेद है। इसके उलट एनडीए में साफ तौर पर तय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार चिराग पासवान भी एनडीए के साथ हैं और उनका यह “चिराग” पूरे बिहार को रोशन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें