अस्पताल जुटे स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मृतक का मोबाइल खोज रही पुलिस
घटना के संबंध में डीएसपी पश्चिम अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले में कार्यरत आईटी इंजीनियर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मौके पर से उनकी बाइक और लैपटॉप मिला है, लेकिन उनका मोबाइल फोन गायब है। पुलिस इस मामले में टेक्निकल टीम और अन्य माध्यम से जांच में जुटी हुई है। घटना के कारणों को लेकर परिजन से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है।