फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया कलेक्टर बोले- खेल की प्रतिभा के आधार पर खिलाड़ी सरकारी नौकरी कर सकते हैं हासिल

Thu, 30 Jan 2025 02:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का विधिवत शुभारंभ डीएम दिनेश कुमार राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा, मेले का आयोजन करियर बनाने के लिए एक बेहतर अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
मेले का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन बगहा पुलिस जिले के बगहा-2 प्रखंड अंतर्गत हरनाटांड़ के राजकीयकृत राज्य सम्पोषित प्लस टू के खेल मैदान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत किया गया। रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का विधिवत शुभारंभ डीएम दिनेश कुमार राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

विज्ञापन


मौके पर उन्होंने कहा कि हरनाटांड़ जैसे थारू बहुल क्षेत्र में जहां युवक-युवतियां पढ़ने-लिखने में ज्यादा रूचि रखते हैं, उनके लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन उनके करियर बनाने के लिए एक बेहतर अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के युवक-युवतियों को कौशल विकास एवं प्रशिक्षण लेकर अपने करियर को संवार कर अपने सपनों को साकार करना चाहिए। उन्होंने मेले को सफल बनाने के लिए डीपीएम, जीविका, जीविका दीदियों, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के आठ युवकों का चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है, जो गौरव की बात है। यहां के युवाओं में खेल की प्रतिभा भी अपार है और अपने खेल की प्रतिभा के आधार पर खिलाड़ी सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़कर जीविका दीदियां अपना रोजगार बखूबी कर रही हैं और आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हैं। मेडिकल कॉलेज, अनुमंडल अस्पतालों, अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यालयों में दीदी की रसोई का सफल संचालन कर अपनी उद्यमिता सिद्ध कर दी हैं। मौके पर अपर समाहर्ता पश्चिम चम्पारण राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा गौरव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता बगहा एंजेलिका कृति, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, डीपीएम जीविका आरके निखिल सहित सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां तथा जीविका दीदी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


इधर, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि जीविका की शुरूआत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से हुई थी लेकिन वर्तमान में जीविका दीदियों के परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नियोजन दिलाते हुए आपके परिवारों के उत्थान में जिला प्रशासन सहभागी बनने हेतु सार्थक प्रयास कर रहा है।व।वही अनुमंडल पदाधिकारी बगहा गौरव कुमार ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा की ठंड के मौसम रहने के बावजूद इतनी संख्या में युवक-युवतियां, जीविका दीदियां यहां उपस्थित हैं, यह अत्यंत ही सराहनीय है। इसके लिए जीविका को धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि यहां पर विभिन्न कंपनियों का काउंटर लगा हुआ है, आप लोग यहां रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्किल के अनुरूप उन्हें कंपनियों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

इन कंपनियों का रहा काउंटर 
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में सेल्स एंड मार्केटिंग, सिक्योरिटी एजेंसी, जीवन बीमा की अग्रणी कंपनी, नर्सिंग आदि के फिल्ड में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किये। इस मौके पर शिवशक्ति बायोटेक, नवभारत फर्टिलाईजर्स, अरविंद मिल्स जैसी कंपनियों से सेल्स एंड मार्केटिंग के क्षेत्र में कंपनियों ने रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए। जबकि एलएनजी जैसी कंपनी केवल युवतियों को सिलाई कटाई में दो महीने का निःशुल्क प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर प्रदान कर रही थी। इन्फो वैली जैसी कंपनी एयरहोस्टेस का प्रशिक्षण देकर युवतियों को एयरलायंस कंपनी में रोजगार के अवसर प्रदान की वहीं सेंट मेरी कंपनी नर्सिंग की ट्रेनिंग देकर युवतियों के कॅरियर के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें