फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बहनोई के साथ इलाज कराने जा रही नव विवाहिता की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Sat, 04 Jan 2025 05:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बहनोई के साथ इलाज कराने जा रही एक नव विवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
अस्पताल मे इलाजरत महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में बहनोई के साथ इलाज कराने जा रही एक नव विवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना जिले के लौरिया चनपटिया मुख्य मार्ग स्थित राजेश्वर राव नंदनगढ़ महाविद्यालय के पास की है। मृतका की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तिपुर गांव के मदन शाह की 20 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अपने बहनोई के साथ अपने मायका कटिया वार्ड नंबर 1 से अपनी बड़ी बहन इंदु देवी के पति भोला साह के साथ इलाज कराने के लिए बाइक से बेतिया जा रही थी। तभी बाइक सवार को एक अनियंत्रित ट्रक से धक्का लग गया और महिला सड़क पर सिर के बल गिर गई। सड़क पर गिरने के दौरान उसके माथे में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन मे घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति बाहर रहकर मजदूरी करता है, जो अभी बाहर है। घटना स्थल पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि विनोद शर्मा सहित प्रबुद्ध लोगों ने प्रशासन से मृतका के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें