फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर की टूटी सड़कें बनी आफत, गुस्साए लोग बोले- 'रोड नहीं तो वोट नहीं'; लगा दिया जाम

Mon, 08 Sep 2025 03:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Hindi News: सड़क जाम की वजह से पूरे शहर का यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
लोगों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर में खराब सड़कों को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सुभाष चौक पर जुटे और सड़क जाम कर दिया। जाम के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं।

लोगों का कहना है कि हाजीपुर में कई वर्षों से सड़क की हालत जर्जर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब रामविलास पासवान सांसद थे, तभी यह सड़क बनी थी। उसके बाद से अब तक सड़क की मरम्मत या निर्माण नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि चिराग पासवान कभी हालात देखने भी नहीं आते।

विज्ञापन


पढे़ं: सड़े हुए बैगन को लेकर पूर्णिया में गोलियों की तड़तड़ाहट, दो युवक गंभीर; वार्ड पार्षद पर लगा आरोप

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़कें टूट-फूट जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि शहर की हालत तो गांवों से भी बदतर है। सुभाष चौक से पासवान चौक, सुभाष चौक से पोखरा मोहल्ला होते हुए चौहाटा चौक तक सड़क पूरी तरह खराब है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का इस ओर ध्यान नहीं है।

सड़क जाम की वजह से पूरे शहर का यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। बताया गया कि हाजीपुर शहर में नमामि गंगे परियोजना के तहत कार्य चल रहा है। इसी कारण शहर की कई सड़कों को खोद दिया गया है और मरम्मत नहीं होने से वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें