फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सांसद पप्पू यादव ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- ये बिहारियों को गाली देते हैं…तेजस्वी पर भी साधा निशाना

Sat, 11 Jan 2025 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar: पप्पू यादव ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी बिहार के वोटरों से ही केजरीवाल चुनाव जीते थे, लेकिन अफसोस की बात ये है कि वो बिहारियों को गाली देते हैं। 

विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी बिहार के वोटरों से ही अरविंद केजरीवाल चुनाव जीते हैं। वो लम्बी लम्बी बातें करते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि पंजाब में भी पूर्वांचली लोगों ने ही आप को जिताया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग फिर अपने घर कांग्रेस में ही जाए। 

विज्ञापन


आगे पप्पू यादव ने बताया कि पहले बीजेपी पूर्वांचल के लोगों को गाली दिया करते थे, अब अरविंद केजरीवाल बिहारी और पूर्वांचल के लोगों को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और बिहारी का अपना पुराना घर कांग्रेस है, वे लोग कांग्रेस में जाए। दिल्ली चुनाव को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का स्टार कैंपेनर हूं और दिल्ली में कांग्रेस से चुनाव जीतेगी।

बिहारी के अपमान के सवाल को लेकर हाजीपुर में तेजस्वी यादव से पूछा गया तो तेजस्वी यादव चुप हो गए थे। इस बात पर जब पप्पू यादव से सवाल किया गया तो पप्पू यादव ने कहा कि जो बीजेपी के साथ रहेंगे वह निश्चित रूप से चुप रहेंगे, इससे साफ स्पष्ट होता है कि तेजस्वी यादव भी बीजेपी के साथ हैं और बिहारी पर हो रहे अपमान के बाद वे चुप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें