फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतिहारी पुलिस का शर्मनाक चेहरा: वाहन जांच के नाम पर दंपति से दुर्व्यवहार, दरोगा निलंबित

Mon, 11 Aug 2025 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar: आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर छतौनी थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार भी पहुंचे और स्थानीय लोगों को थाने में ले जाने की धमकी दी। इससे मौके पर माहौल और गरम हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मोतिहारी के प्रभारी एसपी ने दारोगा अनुज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
घटना का फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में पुलिस का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। वाहन जांच के नाम पर एक दंपति के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मोतिहारी के प्रभारी एसपी ने छतौनी थाना के दारोगा अनुज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की जांच सदर एसडीपीओ को सौंपी गई है।

क्या है मामला

विज्ञापन

घटना छतौनी थाना क्षेत्र के छतौनी चौक की है। बताया जाता है कि चीनी मिल बरियारपुर के पास से एक महिला अपने पति के साथ बाजार से लौट रही थी। इस दौरान अंधेरे में खड़ी पुलिस टीम ने वाहन जांच के लिए गाड़ी रुकवाने का इशारा किया। गाड़ी चालक ने थोड़ी दूरी पर वाहन रोका, जिससे पुलिसकर्मी नाराज़ हो गए और दंपति के साथ हाथापाई करने लगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी पति को गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि महिला अपने पति को बचाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

पढे़ं: बेगूसराय में महिला एसआई का मोलभाव करते वीडियो वायरल, एसपी ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

स्थानीय लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और मोबाइल पर वीडियो बना लिया। आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर छतौनी थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार भी पहुंचे और स्थानीय लोगों को थाने में ले जाने की धमकी दी। इससे मौके पर माहौल और गरम हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मोतिहारी के प्रभारी एसपी ने दारोगा अनुज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सदर एसडीपीओ को दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें