पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में तालाब में डूबने से एक महिला और उसके चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतकों में महिला, उसके दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।