फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पिस्टल की नोक पर आलू व्यापारी से दो लाख से अधिक की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 19 Dec 2024 06:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार के वैशाली में आलू व्यापारी से पिस्टल की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने दो लाख 83 हजार रुपये लूट लिए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ जंदाहा रोड महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत में बंद पड़ी कूट फैक्ट्री के निकट बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े आलू व्यापारी से पिस्टल के बल पर नकद रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अपराधी घटना स्थल से फरार हो गए। 

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान एक बाइक अपराधियों का घटना स्थल पर ही रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी महुआ थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन और महुआ थाने की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
 
मिली जानकारी के अनुसार, सिंघाड़ा कदम चौक के नगीना साह के पुत्र संतोष साह रुपये लेकर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान लगभग तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर ओवरटेक करके बाइक रोककर व्यापारी का लगभग दो लाख 83 हजार रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बाइक सवार अपराधी नहर के रास्ते महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग की ओर भाग गए। 
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी ने इसकी सूचना महुआ थाना अध्यक्ष को दिया। महुआ थाना अध्यक्ष अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास की सीसीटीवी खंगाल में जुटी है। घटना स्थल पर एएसपी कुमारी शैलजा महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। पीड़ित व्यवसायी संतोष साह का महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौनिया सब्जी मंडी में आलू प्याज का थोक कारोबार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें