फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: MLC महेश्वर सिंह बोले- 'बिहार के राजा' का माथा काम नहीं कर रहा, सर्वे नहीं, मौत के फरमान का खेला हो रहा

Thu, 19 Dec 2024 02:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार के मोतिहारी में सीएम नीतीश कुमार पर विधान परिषद सदस्य महेश्वर सिंह ने टिप्पणी की है। महेश्वर ने सीएम नीतीश और उनके परिवार के दिमागी हालात पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
MLC महेश्वर सिंह सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में विधान परिषद सदस्य महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ठीक से काम नहीं हो रहा है। यहां के राजा का माथा काम नहीं कर रहा है। ये बातें विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने बुधवार को ढाका प्रखंड कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान कही।

विज्ञापन


महेश्वर सिंह ने कहा, राज्य में सर्वे कार्य नहीं हो रहा। बल्कि मौत के फरमान का खेल शुरू हो गया है। अब तक जमीन विवाद को लेकर हजारों लोगों की हत्या हो चुकी है। राज्य के मुखिया ने घर-घर में गृह युद्ध लड़ाने का प्रयास किया है। अपना तो परिवार नहीं है। सर्वे कार्य में एक बेटी को हकदारी देकर रिश्तों में विवाद उत्पन्न करने का काम किया जा रहा है।

सिंह ने राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि नेता की कोई नीति नहीं होती है। इसी का असर राज्य में देखने को मिल रहा है। शाम की सरकार तेजस्वी के साथ और सुबह में पता चलता है कि एनडीए की सरकार है। उन्होंने महरूम मोतिउर्रहमान को कद्दावर नेता की संज्ञा देते हुए कहा, हम लोगों के आदर्श थे। उनके राजनीतिक जीवन से समाज को दिशा देने की शिक्षा मिलती है।
विज्ञापन


बहरहाल, मुख्यमंत्री के ऊपर दिए गए बयान से एक बार फिर राज्य में इस भीषण ठंड में भी राजनीतिक तापमान बढ़ने के संकेत हैं। विधान परिषद सदस्य महेश्वर सिंह मोतिहारी के ढाका में पूर्व राज्यसभा सांसद मरहूम मोतीउर्रहमान के नाम पर ढाका प्रखंड कार्यालय में बने भवन के उद्घाटन समारोह में आए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें