फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बगीचे से पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या?; फॉरेंसिक जांच के बाद खुलेगा मौत का राज

Wed, 24 Jun 2026 10:02 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र स्थित मिश्रौलिया गांव में 35 वर्षीय कुंदन कुमार का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों का भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में शोक के साथ-साथ दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान मिश्रौलिया गांव निवासी विनोद मिश्रा के 35 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुंदन कुमार गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान इलाके में मुर्गी फार्म संचालित करता था। वह अक्सर फार्म पर ही रुककर रात बिताता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी उसे कुछ लोगों के साथ फार्म पर देखा गया था। हालांकि, बुधवार सुबह उसका शव गांव के समीप स्थित आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला। मृतक विवाहित था, लेकिन पारिवारिक कारणों से वह लंबे समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: भीषण गर्मी के देखते हुए डीएम का बड़ा फैसला, कक्षा 8 तक स्कूल बंद; जानिए कब तक रहेगा लागू
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें