फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Fire news: ट्रक में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, लगी भीषण आग; लाखों का नुकसान

Sat, 05 Apr 2025 10:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah news: ट्रांसपोर्ट के ट्रक में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से ट्रक में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया मे ट्रांसपोर्ट के ट्रक में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से ट्रक में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। घटना जिले के शुक्रवार की रात आलोक भारती स्कूल के पास की है। बताया जाता है कि मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट के ट्रक में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में ट्रक में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन


हालांकि, ड्राइवर सुरक्षित बच गया है। वहीं घटना के बाद घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ट्रक को आग की लपटों में घिरा देख स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक वाहन सड़क किनारे खड़ा कर खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक में रखे ट्रांसपोर्ट के सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

पढ़ें: रात में दोस्तों संग पार्टी के बाद युवक का शव गड्ढे में मिला, परिजनों ने पुलिस को खदेड़ा; हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक छोटा गैस सिलेंडर फटने से आग और भी तेजी से फैल गई। इधर अग्निशमन पदाधिकारी गणेश विद्यार्थी ने बताया कि ट्रक में ट्रांसपोर्ट का बहुमूल्य सामान लदा हुआ था। आग से ट्रक पूरी तरह जल गया और उसमें रखे लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि ट्रक में आग लगना महज दुर्घटना थी या लापरवाही का नतीजा। पुलिस मामलें की जांच पड़ताल गहनता से कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें