फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'कुछ लोग सिर्फ परिवार के विकास के लिए राजनीति करते हैं, हम तो...', चिराग पासवान ने किसको घेरा?

Fri, 07 Nov 2025 06:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Election: चिराग ने कहा कि अगर बबलू गुप्ता विधायक बनते हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो 10-10 हजार रुपए की सहायता दी गई है, वह तो सिर्फ पहली किस्त है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने शुक्रवार को सुगौली प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल के मतदान के रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि 14 तारीख के बाद एनडीए की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में सुगौली की जनता की बड़ी जिम्मेदारी है कि वह एनडीए प्रत्याशी को जिताकर इस सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

चिराग ने कहा कि अगर बबलू गुप्ता विधायक बनते हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो 10-10 हजार रुपए की सहायता दी गई है, वह तो सिर्फ पहली किस्त है। आगे चलकर दो लाख रुपए तक उद्यमी बनाने में मदद मिलेगी। यह व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन तभी जब एनडीए की सरकार बनेगी और बबलू गुप्ता जीतेंगे।

विज्ञापन


पढे़ं: 'लालू अपने बेटे को सीएम देखना चाहते हैं, बिहार का विकास नहीं', अमित शाह ने साधा निशाना

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब एनडीए की सरकार बननी ही है तो दूसरों को वोट देने का कोई कारण नहीं है। एम-वाई समीकरण (मुस्लिम-यादव गठजोड़) पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार के विकास के लिए राजनीति करते हैं, जबकि हम बिहार के विकास की बात करते हैं। मतदान करते समय जात-पात और धर्म-मजहब से ऊपर उठकर मतदान करना होगा। तभी बिहार और बिहारियों को तेजी से बनाने का सपना पूरा होगा।

चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और उनके नेतृत्व में ऐसी सरकार बनेगी जो बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी। सभा के अंत में चिराग पासवान ने एनडीए प्रत्याशी बबलू गुप्ता को माला पहनाकर जीत का आशीर्वाद दिया और मंच से लोगों से हाथ उठवाकर समर्थन मांगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें