फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : मां के खिलाफ बेटा, बेटे को चुनौती देने उतरे पिता; बिहार चुनाव में कहां हो रहा ऐसा दंगल?

Tue, 21 Oct 2025 07:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: ढाका विधानसभा में राजद प्रत्याशी फैसल रहमान के खिलाफ उनकी मां रुखसाना खातून ने नामांकन दाखिल किया है। चिरैया में राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे लक्ष्मी नारायण यादव और उनके पुत्र लालू प्रसाद यादव आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार अजीबो-गरीब मामला देखने को मिल रहा है। जिले की कुछ सीटों पर पारिवारिक सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इन्हीं कुछ सीटों में ढाका विधानसभा और चिरैया विधानसभा शामिल हैं। 

ढाका विधानसभा में राजद प्रत्याशी फैसल रहमान के खिलाफ उनकी मां रुखसाना खातून ने नामांकन दाखिल किया है। फैसल रहमान पूर्व सांसद मोतीउर्रहमान के पुत्र हैं और पहले भी ढाका से राजद के विधायक रह चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के वर्तमान विधायक पवन कुमार जयसवाल के साथ-साथ अपनी ही मां रुखसाना खातून से भी है।

विज्ञापन


पढ़ें: मुस्लिम आरोपी होने पर चुप रहते राहुल-तेजस्वी', गिरिराज सिंह ने दोहरे मापदंड का आरोप लगाया

चिरैया विधानसभा

विज्ञापन

चिरैया विधानसभा में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। यहाँ राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे लक्ष्मी नारायण यादव और उनके पुत्र लालू प्रसाद यादव आमने-सामने हैं। लक्ष्मी नारायण यादव चार बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के लालबाबू प्रसाद गुप्ता के अलावा अपने बेटे से भी है। इस तरह मोतिहारी जिले की ढाका और चिरैया विधानसभा में इस चुनाव में पारिवारिक टकराव ने राजनीतिक अखाड़े को और दिलचस्प बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें