फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'हर घर में देंगे रोजगार', वैशाली में तेजस्वी का वादा, NDA सरकार को जमकर घेरा; जानें क्या कहा?

Sun, 02 Nov 2025 09:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Election: तेजस्वी ने वर्तमान सरकार की महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये भेजने की योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौकरी का लाभ एक बार नहीं, बल्कि पूरे परिवार को आजीवन सुरक्षा देता है।

विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रोजगार, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर वर्तमान एनडीए सरकार को कड़े शब्दों में घेरा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 20 महीने में 20 साल से अधिक काम करके दिखाया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में वैश्य समाज पर हमले और हत्याएं बढ़ी हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले किसी शासनकाल में इतनी हिंसा नहीं हुई थी। तेजस्वी ने वादा किया कि उनकी सरकार आने पर सभी अपराधियों को जेल भेजा जाएगा और कानून का राज स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें दो बार बिहार का उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिला और उस दौरान उन्होंने काम करके यह साबित किया कि विकास करना संभव है। तेजस्वी ने याद दिलाया कि जब उन्होंने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, तो उनके चाचा (नीतीश कुमार) ने इसे असंभव बताया था, लेकिन उन्होंने कम समय में करीब 5 लाख नौकरियां विभिन्न विभागों में दीं।

तेजस्वी ने दोहराया कि जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने वर्तमान सरकार की महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये भेजने की योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौकरी का लाभ एक बार नहीं, बल्कि पूरे परिवार को आजीवन सुरक्षा देता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बिना घूस के कोई काम नहीं होता, भ्रष्टाचार और अफसरशाही चरम पर है, लेकिन सरकार इस पर कार्रवाई करने के बजाय विपक्षी नेताओं को फंसाकर जेल भेजती है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी ने शिवानी शुक्ला के पिता मुन्ना शुक्ला को वैशाली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, तो भाजपा के दबाव में उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पढे़ं;  'हम हड़िया सूर्य मंदिर की धरती नमन कर हिए', मगही में बोले पीएम मोदी; नवादा में उमड़ा जनसैलाब

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली से बैठकर बिहार की सरकार चलाई जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर वर्ष एक करोड़ नौकरी देने के वादे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अब तक ग्यारह वर्षों में कितनी सरकारी नौकरियां दी गईं?

तेजस्वी ने कहा कि बिहार से बेरोजगारी और पलायन को खत्म करने के लिए इस सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है। उन्होंने अपनी योजना दोहराते हुए कहा हमारी सरकार बनेगी तो हर घर में रोजगार देंगे। रोजगार मिलेगा तो युवाओं की शादी होगी, जिनकी शादी नहीं हुई है, उनकी शादी होगी। बच्चे होंगे, परिवार खुशहाल रहेगा और बिहार आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें