फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'पिछली बार वोट दिया था, इस बार माफ कीजिए', BJP उम्मीदवार के सामने हाथ जोड़कर बोले लोग

Thu, 30 Oct 2025 07:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Election: संजय सिंह वर्तमान में लालगंज के विधायक हैं और भाजपा ने उन्हें इस बार भी टिकट दिया है। वहीं राजद ने इस सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं को जनता के गुस्से और नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है। कई जगह उम्मीदवारों को विरोध झेलना पड़ रहा है, तो कहीं मतदाताओं की बेरुखी देखने को मिल रही है।

वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। यहां मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह जब लोगों से समर्थन मांगने पहुंचे, तो कुछ मतदाताओं ने उनके सामने ही हाथ जोड़ लिए और साफ कहा कि पिछली बार आपको वोट दिया था, इस बार माफ कीजिए।

विज्ञापन


पढे़ं: चुनावी रण में उतरे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

संजय सिंह वर्तमान में लालगंज के विधायक हैं और भाजपा ने उन्हें इस बार भी टिकट दिया है। वहीं राजद ने इस सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का माना जा रहा है।

हालांकि, चुनावी प्रचार के दौरान संजय सिंह को जनता के सवालों और नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है। मतदाता उनसे बीते पांच साल के कामकाज का हिसाब मांग रहे हैं। ऐसे में संजय सिंह के लिए यह चुनाव दोहरी चुनौती वाला साबित हो रहा है एक ओर बाहुबली परिवार की मजबूत दावेदारी, तो दूसरी ओर जनता की नाराजगी से निपटना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें