फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'राजद में सांप्रदायिकता की बू आती है, हम एनडीए जोड़ने वाले लोग हैं', चिराग पासवान का हमला

Tue, 04 Nov 2025 07:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Election: सभा में चिराग पासवान ने कहा कि यह प्रत्याशी नहीं, मेरा परिवार है। कोमल सिंह महिलाओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं। हम सब मिलकर बिहार की बहनों और माताओं को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। राजद पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि “राजद की राजनीति हमेशा समाज को तोड़ने और बांटने की रही है।
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने गायघाट विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी कोमल सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और लोगों से मतदान की अपील की।

सभा में चिराग पासवान ने कहा कि यह प्रत्याशी नहीं, मेरा परिवार है। कोमल सिंह महिलाओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं। हम सब मिलकर बिहार की बहनों और माताओं को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। राजद पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि “राजद की राजनीति हमेशा समाज को तोड़ने और बांटने की रही है। उनके अंदर सांप्रदायिकता की बू आती है। वे M-Y (मुस्लिम-यादव) के नाम पर लोगों को लड़वाते हैं, जबकि हमारा M-Y समीकरण मतलब है – ‘महिलाएं और युवा’। हम जोड़ने वाले लोग हैं, तोड़ने वाले नहीं।

विज्ञापन


पढ़ें: 'बिहार फिर चुनेगा विकास का रास्ता, एनडीए ही जनता का भरोसा', एमपी के सीएम मोहन

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए काम कर रहे हैं। एनडीए सरकार ने हर वर्ग के विकास का ख्याल रखा है। अंत में चिराग पासवान ने गायघाट की जनता से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि अगर आप कोमल सिंह को जिताएंगे तो समझिए मेरे परिवार का कोई सदस्य जीतेगा, जो आप सबका प्रतिनिधित्व करेगा।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। प्रचार का शोर मंगलवार शाम थम गया। इससे पहले पक्ष और विपक्ष दोनों ने जनसभाओं और रोड शो के जरिए अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें