फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: आकाश आनंद बोले- 'बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी', बसपा ने दिखाई चुनावी ताकत

Fri, 07 Nov 2025 07:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Bihar Election: आकाश आनंद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा वंचितों, दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि बसपा का सिद्धांत बहुजन समाज के सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति पर केंद्रित है।
विज्ञापन
आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शिवहर में शुक्रवार को अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संयोजक आकाश आनंद ने सभा स्थल पर पहुंचकर हजारों की भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने जनता से बसपा उम्मीदवार मोहम्मद सरफुद्दीन को विजयी बनाने की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा वंचितों, दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि बसपा का सिद्धांत बहुजन समाज के सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति पर केंद्रित है, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिराव फुले और कांशीराम के विचारों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि बसपा का उद्देश्य सदियों से शोषित, वंचित और उपेक्षित समाज को राजनीतिक सत्ता में भागीदारी दिलाना और उनके सम्मान की रक्षा करना है। उन्होंने जनता से अपील की कि बसपा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के उम्मीदवार को विधानसभा तक पहुंचाएं।

विज्ञापन


पढे़ं; 'लालू अपने बेटे को सीएम देखना चाहते हैं, बिहार का विकास नहीं', अमित शाह ने साधा निशाना

इस मौके पर बसपा प्रत्याशी मोहम्मद सरफुद्दीन ने कहा कि उन्होंने पहले अन्य पार्टी में रहकर जनता की सेवा की, लेकिन वहां उन्हें सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब मैंने बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को अपनाया है। आप मुझे जीताकर सदन में भेजें, मैं आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा। सभा में मनोज कुमार सिंह, नेयाज अहमद उर्फ मोती बाबू, खलिकुर्र रहमान, आफताब आलम, जिला अध्यक्ष राम एकबाल राय क्रांति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा स्थल पर उमड़ी भीड़ से पूरा माहौल बसपा के रंग में रंग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें