फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डेंगू हो रहा बेकाबू, अब तक मिले 334 केस, जहां हो रही फॉगिंग वहीं मिल रहे मरीज

Fri, 29 Nov 2024 02:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। अब तक डेंगू के 334 केस सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि जहां फॉगिंग हो रही है, वहीं डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
फॉगिंग करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में डेंगू ने एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। लगातार मिल रहे डेंगू मामले के कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, लगातार बढ़ रहे डेंगू से दो प्रखंड हॉट स्पॉट बन गए हैं और जिले के मीनापुर और मुसहरी प्रखंड में मामले जिले के आधा केस हैं। वहीं, लगातार आ रहे मामले के कारण जिले के ही स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग के लिए टीम बढ़ाए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि जिले में अभी 334 कुल केस सामने आए हैं, जिसमें दो प्रखंड मुसहरी प्रखंड 150 से अधिक केस मिले हैं तो वहीं मीनापुर प्रखंड में 61 डेंगू केस मिले हैं। जो कि जिले के 16 प्रखंड में से दो प्रखंड में अकेले आधा मामले हैं। वहीं, लगातार दावे भी फेल हो रहे और डेंगू के मामले हर दिन आ रहे हैं।

डेंगू ने बढ़ाई चिंता
मुजफ्फरपुर में डेंगू केस सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारी किया है। लगातार आ रहे मामले को देखते हुए जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी प्रभावित क्षेत्र में एक फिर से फॉगिंग करने के साथ आम आदमी को जन जागरूक करने का काम करेगी। लोग पानी को जमा नहीं होने दें और जहां पर जमा है, वहां पर केरोसीन या अन्य तेल का उपयोग करते हुए डेंगू के मामले को बढ़ने से रोक सके। इसके साथ ही लोगों के बीच में जन जागरूकता करने का काम में तेजी लाई जाएगी। वहीं, मीनापुर मुसहरी प्रखंड में मामले को रोकने में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई फिसड्डी साबित हो रही है।जहां फॉगिंग हो रही है, वहीं मामले भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग चलाएगा विशेष अभियान
सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जिले में अभी नए केस सामने आए, जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 334 हुआ है। हम लोगों ने इसको लेकर फॉगिंग के लिए अलग-अलग क्षेत्र में लगातार एंटी लार्वा की दवाई का छिड़काव करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही MOIC को गांव में और प्रभावित क्षेत्र में लगातार जन जागरूकता का अभियान और अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए कहा है। डेंगू न बढ़े, इसके लिए हम लोग इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं और जिन इलाके में सबसे ज्यादा केस मिले हैं, वहां के लिए हम लोग एक विशेष टीम बनाकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें