फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में जेडीयू नेता के घर में भीषण चोरी, 10 लाख की संपत्ति लेकर चोर हुए फरार; जांच जारी

Tue, 27 May 2025 03:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: कमरे का दरवाजा खोला गया तो पाया गया कि अंदर रखी एक अलमारी और ट्रंक को तोड़कर उसमें रखे लगभग 75 ग्राम सोने की ज्वेलरी, कई बनारसी साड़ियाँ, नए कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर चोर फरार हो चुके हैं। चोरी गए दस्तावेजों में उनकी पत्नी और बेटे के ओरिजिनल कागजात भी शामिल हैं। आइये पूरा घटनाक्रम समझते हैं।

विज्ञापन
इसी घर में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस बार चोरों ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश सचिव कुमारेश्वर के घर को निशाना बनाया है। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय सिनेमा बटलर रोड स्थित एक फ्लैट में घटी, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।

खिड़की की ग्रिल काटकर घुसे चोर

विज्ञापन

जेडीयू नेता कुमारेश्वर के अनुसार, रात लगभग 12 बजे वे और उनकी पत्नी भोजन के बाद अपने शयनकक्ष में सोने चले गए थे। सुबह जब उठे तो देखा कि घर का एक कमरा बाहर से बंद है और दरवाजे के नीचे कपड़ा ठूंसा हुआ है। शक होने पर वे पीछे गली में गए तो देखा कि उस कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर बाहर फेंक दी गई है।

कमरे का दरवाजा खोला गया तो पाया गया कि अंदर रखी एक अलमारी और ट्रंक को तोड़कर उसमें रखे लगभग 75 ग्राम सोने की ज्वेलरी, कई बनारसी साड़ियाँ, नए कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर चोर फरार हो चुके हैं। चोरी गए दस्तावेजों में उनकी पत्नी और बेटे के ओरिजिनल कागजात भी शामिल हैं।

पढ़ें: खेल विश्वविद्यालय में प्रथम प्रोस्पेक्टस का हुआ लोकार्पण, दो पाठ्यक्रम की होगी शुरुआत; जानें

पुलिस मौके पर, जांच जारी

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच का नेतृत्व कर रहे सब-इंस्पेक्टर संकेत कुमार ने बताया कि चोर घर के पीछे की खिड़की से दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के पीछे रेल लाइन है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर उसी रास्ते से आए और फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि अज्ञात चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।

जेडीयू नेता की अपील

विज्ञापन

कुमारेश्वर ने घटना को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आम नागरिकों के मन में डर पैदा करती हैं, लिहाजा दोषियों की जल्द गिरफ्तारी जरूरी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें