फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीतामढ़ी में आठवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, नाहर चौक पर मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 03 Dec 2025 08:08 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar Crime: सीतामढ़ी में मंगलवार रात डुमरा रोड स्थित भांवरेंट स्कूल के पास आठवीं के छात्र रिपु कुमार का गोली लगा शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। शव नाहर चौक के पास सड़क किनारे लावारिस मिला। पुलिस ने क्षेत्र सील कर एसआईटी गठित की है।
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब डुमरा रोड स्थित भांवरेंट स्कूल के पास सड़क किनारे एक अज्ञात किशोर का गोली लगा शव मिला। नाहर चौक से मेहसौल गांव की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मेहसौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसकी हत्या नजदीक से गोली मारकर की गई है। पुलिस का मानना है कि वारदात देर शाम या रात के समय किसी सुनसान स्थान पर अंजाम दी गई होगी।

विज्ञापन


पढ़ें: NH-531 पर भीषण हादसा सड़क हादसा, सीएनजी ऑटो पलटा, एक युवक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर    

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी कोणों से मामले की पड़ताल कर रही है। गंभीरता को देखते हुए एसपी ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान रिपु कुमार के रूप में हुई है, जो डुमरा थाना क्षेत्र के भीषा गांव का रहने वाला था और आठवीं कक्षा का छात्र था। देर रात नाहर चौक के पास उसका शव लावारिस हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें