फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शिवहर में खेत से 65 वर्षीय महिला का शव बरामद, तेजाब डालकर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 25 Sep 2025 05:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Bihar Crime: घटना की जानकारी मिलते ही तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद और अपर निरीक्षक शिबू कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला के लापता होने की सूचना पहले पुलिस को नहीं दी गई थी।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के छतौनी वार्ड-05 सरेह में गुरुवार दोपहर एक 65 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी रामजस राम की पत्नी चम्पा देवी (65 वर्ष) के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, चम्पा देवी मंगलवार रात से लापता थीं। परिजनों का कहना है कि रात करीब 11 बजे के बाद वे घर से अचानक गायब हो गईं। उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। गुरुवार सुबह करीब 12 बजे ग्रामीणों ने खेत में शव पड़े होने की सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान चम्पा देवी के रूप में की। मृतका के पति रामजस राम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी की हत्या साजिशन की गई है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों ने हत्या के बाद तेजाब डालकर शव को विकृत करने की कोशिश की और खेत में फेंक दिया। मृतका की बहू सीमा कुमारी ने भी यही आरोप दोहराए और इसे सीधी हत्या बताया।

विज्ञापन


पढे़ं; 30,000 घूस लेते जिला नियोजन पदाधिकारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, ऐसे हुई गिरफ्तारी

घटना की जानकारी मिलते ही तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद और अपर निरीक्षक शिबू कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला के लापता होने की सूचना पहले पुलिस को नहीं दी गई थी।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें