फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नाबालिग के साथ दो साल तक की दरिंदगी! आरोपी ने इस बात की धमकी देकर डराया; पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Fri, 26 Dec 2025 06:26 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News : बेतिया में नाबालिग के साथ दो साल तक शोषण और डिजिटल धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता आज अपने ही घर में डर और शर्म के साए में कैदी बनी हुई है।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में पुलिस ने शुरू की छापामार कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया के नरकटियागंज क्षेत्र के एक गांव में एक मां की कोख सिहर उठी, जब उसे पता चला कि उसकी बेटी, जिसे उसने बड़े प्यार और लगाव से पाला, पिछले दो साल से मानसिक और कथित तौर पर शारीरिक शोषण का शिकार रही। यह सिर्फ एक अपराध की कहानी नहीं है, बल्कि उस भरोसे का कत्ल है, जो एक नाबालिग ने 'शादी' के पवित्र वादे पर किया।

विज्ञापन


नाबालिग लड़की को साठी थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव का अखिलेश ठाकुर शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा गया। आरोप है कि अखिलेश ने दो साल तक गंदाकाम किया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग की कई बार कथित  तौर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की।

तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी
जुल्म की सीमा तब पार हो गई, जब आरोपी ने डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया। अखिलेश पर आरोप है कि उसने नाबालिग की कुछ अश्लील तस्वीरें खींची और अब शादी का हक मांगने पर उन्हें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस वजह से पीड़िता आज अपने ही घर में भय और शर्म के साए में कैदी बनी हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: बगैर तलाक तीन शादियां! युवक ने तीन साल में अलग-अलग दुल्हनों के साथ लिए फेरे, अब कानूनी जाल में फंसा
विज्ञापन

 

केस दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय
जब पीड़िता की मां इंसाफ की उम्मीद में आरोपी के घर पहुंची, तो उसे सम्मान के बजाय अपमान और गालियों का सामना करना पड़ा। अखिलेश, बृजेश और अरुण ठाकुर ने मिलकर मां को भगा दिया। सबसे शर्मनाक बात यह है कि आरोपी के परिजन इस अपराध की जानकारी रखते हुए भी चुप्पी साधे रहे।

शिकारपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। प्रभारी थाना अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस घटना ने बेतिया के शांत गांव में डर और आक्रोश की लकीर खींच दी है। अब ग्रामीण और प्रशासन की नजरें इस बात पर हैं कि कितनी जल्दी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और पीड़िता को उसका खोया हुआ सम्मान वापस मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें