फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: कोचिंग पढ़ाकर लौट रही 17 वर्षीय शिक्षिका को भाई के सामने मारी गोली, मौत; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 18 Nov 2025 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: गोली लगने के बाद, आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण घायल कोमल को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों में गहरा मातम और चित्कार मची हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव अपने चरम पर है। मुसहरी थाना क्षेत्र के तरौरा बांध के पास देर शाम अपने भाई के साथ घर लौट रही एक कोचिंग शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात अपराधी मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान तरौरा गांव निवासी कैलाश चौधरी की 17 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी के रूप में की गई है।

घटना और अस्पताल का मंजर

विज्ञापन

गोली लगने के बाद, आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण घायल कोमल को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों में गहरा मातम और चित्कार मची हुई है।

मृतका शिक्षिका कोमल कुमारी के भाई आदित्य कुमार ने घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन रोज़ाना देर शाम मुसहरी ब्लॉक के पास कोचिंग पढ़ाने जाती थी और वह हर दिन उसे लेने के लिए जाया करते थे। उस दिन भी देर शाम को वह बाइक से अपनी बहन को लेकर घर लौट रहे थे।

पढे़ं: 474 करोड़ के प्रस्तावित निवेश से प्रदेश में 777 नई नौकरियों की संभावना, BIADA का बड़ा कदम    

आदित्य कुमार के अनुसार, तरौरा बांध रोड के पास पहले से घात लगाए एक अपराधी खड़ा था। जैसे ही वे उसके पास से गुज़रे, उस अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी और गोली सीधे उनकी बहन को लग गई। गोली लगने से कोमल गंभीर हालत में सड़क पर गिर गई। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए, जिसका फायदा उठाकर अपराधी वहाँ से फरार हो गया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर ने कोमल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद मुसहरी थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार मेहता मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि देर शाम तरौरा बांध के पास गोली लगने से एक लड़की की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें