फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: BRABU में सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा मांगने पर बवाल, कई छात्र चोटिल, खिड़की के शीशे भी तोड़े

Mon, 27 Jan 2025 08:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

तीन छात्र घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच में तनाव बढ़ गया, जिसको लेकर मौके पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है।
विज्ञापन
BRABU कैंपस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के सोशल साइंस ब्लॉक में सोमवार को दिन में सरस्वती पूजा के चंदे को लेकर विश्वविद्यालय के हॉस्टल छात्रों के दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों ही गुटों में जमकर लात घुसे चले। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसमें ठक्कर बप्पा हॉस्टल के दो छात्रों को काफी चोट आई है। इन दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दूसरे ओर से भी तीन छात्र घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों हॉस्टल छात्रों के बीच में तनाव बढ़ गया, जिसको लेकर मौके पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है।

घटना को लेकर घायल छात्र ने बताया कि हम लोग पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट होते हुए जा रहे थे और तभी दो दर्जन छात्र आए और जबरन सरस्वती पूजा का चंदा मांगने लगे। जब हम लोगों ने इसको देने से मना कर दिया तो ये लोग मारपीट किए। इसमें हाथ, कमर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। उन छात्रों के हाथ में रॉड था, जिससे मारा गया है।
विज्ञापन


वहीं, पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ-1 सीमा देवी ने बताया कि सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर छात्र आपस में भिड़ गए। इसमें छात्रों को चोट भी आई है। इसे संज्ञान में लेते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के प्रशासन के द्वारा आवेदन मिलने के बाद प्राथमिक दर्ज की जाएगी। यही नहीं बल्कि यहां के छात्र अगर जबरदस्ती वसूली कर रहे हैं तो उसकी जांच कराएंगे और अभी फोर्स रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें