फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: रंगदारी के लिए कारोबारी के परिवार को बनाया निशाना, युवक की आंख के पास चाकू से वार; मामला हुआ दर्ज

Mon, 23 Nov 2026 09:06 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के जूरन छपरा में 50 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर तीन युवकों पर कपड़ा कारोबारी के भाई संतोष कुमार भानू पर हमला करने का आरोप है। चाकू से आंख के पास गंभीर चोट आई। मामले में प्राथमिकी दर्ज है।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा में 50 हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर कपड़ा कारोबारी के परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने कारोबारी के छोटे भाई संतोष कुमार भानू को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान चाकू, फाइटर और रॉड से हमला किया गया। चाकू से उसकी आंख के पास गहरा घाव हो गया। मामले में 21 नवंबर को ब्रह्मपुरा थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित के बड़े भाई कमलेश दास ने ब्रह्मपुरा थाने में दिए आवेदन में बताया कि कंपनीबाग स्थित मीना बाजार में उनकी कपड़े की दुकान है। कुछ दिन पहले जूरन छपरा बाटा गली निवासी साकेत कुमार, सन्नी कुमार और करण कुमार दुकान पर पहुंचे थे। तीनों ने उनसे 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद तीनों वहां से भाग गए।

कमलेश के अनुसार, शाम को संतोष दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पहले ही तीनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के जुटने की आशंका पर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल संतोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

इस संबंध में ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि घटना में आपसी रंजिश का पहलू भी सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर एसआई शिवदेव कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें