फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अमित शाह बोले- घुसपैठियों को SIR से बचा बिहारियों की नौकरी खाएगी लालू एंड कंपनी, राहुल गांधी को भी घेरा

Fri, 08 Aug 2025 04:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Amit Shah : बिहार के सीतामढ़ी में पुनौरा धाम मंदिर के भूमि पूजन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को निशाने पर रखा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और एसआईआर को लेकर कांग्रेस के साथ राजद को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का भूमिपूजन किया। सीएम नीतीश कुमार शिलान्यास व भूमि पूजन में उनके साथ रहे। शाह ने सीतामढ़ी से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इस दौरान  केंद्रीय गूह मंत्री अमित शाह लालू प्रसाद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और लालू लालू एंड कंपनी पार्लियामेंट में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रही है। मैं पूछने आया हूं मिथिलांचल वालों से कि मोदी जी को आतंकवादी को जवाब देना चाहिए या नहीं चाहिए? ऑपरेशन सिंदूर करना चाहिए या नहीं चाहिए? लालू एंड कंपनी को मालूम नहीं है कि नरेंद्र मोदी की सरकार है, भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार है। यहां पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : जानकी मंदिर का भूमि पूजन कर क्या बोले अमित शाह? सीएम नीतीश ने किया अभिनंदन

राहुल  गांधी को दी नसीहत 
इतना ही नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी जमकर बोला। उन्होंने कहा कि राहुल जी, बंद कीजिए वोट बैंकों की राजनीति। मतदाता पुनरीक्षण पहली बार नहीं हो रहा। आपके परनाना नेहरु जी ने पहली बार किया था। 2003 अंतिम बार हुआ था। पहले से ही बिहार चुनाव हारने का बहाना तैयार कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गरजे- धर्म पर उठी उंगली काट देंगे, नित्यानंद बोले- कोई दंगा न कराए अब
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडई और अपहरण-फिरौती के अलावा और क्या किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव के बाद तेजस्वी यादव पर भी  जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां तेजस्वी यादव से पूछने आया हूं कि आपके पिताजी और माताजी का कई साल शासन रहा। गुंडई करने और अपहरण-फिरौती के अलावा मिथिलांचल के विकास के लिए दोनों ने क्या किया? मैंने तो मोदीजी की ओर से अपने पाई-पाई का हिसाब दे दिया है। अगर उन दोनों ने कुछ किया हो तो यहीं मैदान में आकर जवाब दीजिए। यहां आने के बाद मां जानकी का आशीर्वाद भी लेलीजिएगा, आपका उद्धार होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें