फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ब्लॉक कैंपस में कार से कुचलने का है आरोप

Sun, 27 Jul 2025 09:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पुलिस ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर वृद्ध की कुचल कर हत्या करने और अपहरण करने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में एक बुजुर्ग को कार से कुचल कर घायल अवस्था में कार ले भागने के मामले में पुलिस ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना राघोपुर प्रखंड परिसर की है।गिरफ्तार आरोपियों में जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी निवासी दयानंद सिंह की पत्नी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद किरण देवी,  सरपंच मुन्ना सिंह के पुत्र राजन कुमार उर्फ राजा और स्वर्गीय जगू साह का पुत्र गनौर साह शामिल है। पुलिस ने इस मामले में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में सदर वन एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि इस घटना में सात आरोपी हैं। इस घटना में कार चंदन कुमार चला रहा था। उन्होंने बताया कि अभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है,  बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी  की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना बीते 24 जुलाई को राघोपुर ब्लॉक परिसर में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से एक 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को कुचल दिया। इतना ही नहीं घटना के बाद घायल वृद्ध को गाड़ी में लादकर ले भागे। घटना के बाद वृद्ध के परिजनों ने घटना की शिकायत थाना में दी। 

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के क्रम में पता चला है कि किरण सिंह वार्ड नंबर तीन राघोपुर पश्चिमी से निर्वाचित वार्ड सदस्या के रूप में शपथ ग्रहण के लिए डिजायर कार से आयी थी। उस कार में महिला वार्ड पार्षद सहित कुछ और भी लोग सवार थे। डिजायर गाड़ी को पार्किंग करने के दौरान पूर्व से मैदान में लेटे हुए व्यक्ति लाल बहादुर दास को गाड़ी से कुचल दिया, जिसमें वृद्ध गंभीर लोग घायल हो गये। पुलिस का कहना है कि साजिश के तहत इस घटना का साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घायल व्यक्ति लाल बहादुर दास को गाड़ी में छिपाकर बिना प्राथमिक उपचार कराये राघोपुर पश्चिमी के लाल बाबा मठ घाट के समीप नदी में फेंक दिया, जिससे वृद्ध की मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर राघोपुर थाना, जुड़ावनपुर थाना एवं एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश कर रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कांड में प्रयुक्त डिजायर कार की बरामदगी हेतु छापेमारी की जा रही है। पीड़ित को मुआवजा हेतु प्रस्ताव समर्पित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें