फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में अपराधियों का आतंक, बंधन बैंक कर्मचारी को गोली मारकर किया घायल; पुलिस ने छापेमारी तेज की

Tue, 23 Sep 2025 02:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar Crime: घटना की जानकारी मिलते ही श्रवण कुमार के परिजन और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन कर सुराग जुटाने में लग गई।
विज्ञापन
घायल पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के पचटकी राम गांव में मंगलवार को अपराधियों ने बंधन बैंक के एक कर्मचारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है।

बताया जाता है कि बैंककर्मी श्रवण कुमार अपने कार्य से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे सड़क किनारे गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: लाख महिलाओं को मिलेगी महिला रोजगार योजना की पहली किस्त, 26 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पैसे ट्रांसफर

घटना की जानकारी मिलते ही श्रवण कुमार के परिजन और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन कर सुराग जुटाने में लग गई। संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

फिलहाल गोली मारने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि लूटपाट या फिर पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से इलाके के बैंककर्मियों और आम लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें