फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मोतिहारी में पंचायत भवन निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 10 Nov 2025 09:13 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी सुगौली प्रखंड के दक्षिणी छपरा पंचायत में पंचायत भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि भवन पूर्व चयनित स्थल पर नहीं बना, तो वे वोट का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
चुनाव में वोट का बहिष्कार करने की ग्रामीणों ने दी चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड के दक्षिणी छपरा पंचायत में पंचायत भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा पहले से तय की गई भूमि पर भवन निर्माण का फैसला लिया गया था, लेकिन स्थानीय मुखिया ने कथित रूप से दूसरी जगह नया शिलान्यास करा दिया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई है।
विज्ञापन


'नया स्थान जनहित के अनुरूप नहीं'
ग्रामीणों ने पुराने स्थल के पास पोस्टर लगाकर अपने विरोध को सार्वजनिक किया है। पोस्टर में साफ लिखा है कि अगर पंचायत भवन पहले से तय जगह पर नहीं बनाया गया, तो वे आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि भवन गांव के बीचों-बीच होना चाहिए ताकि सभी लोगों को सुविधा मिल सके, जबकि नया स्थान जनहित के अनुरूप नहीं है।

ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे
विवाद की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरण, पंचायती राज पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार दास और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर पोस्टर हटाने का आग्रह किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक निर्माण पुराने स्थल पर शुरू नहीं होता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार दास ने बताया कि 31 अक्तूबर को पूरे मामले की जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि पंचायत भवन का निर्माण पहले से चयनित भूमि पर ही होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि यदि पोस्टर नहीं हटाए गए, तो प्रशासन प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगा। फिलहाल, इस विवाद को लेकर क्षेत्र में माहौल गर्म बना हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें