फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: हाजीपुर-महुआ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बीटेक छात्र वैभव की गई जान; बाइक से जा रहा था ननिहाल

Wed, 10 Dec 2025 05:00 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali Accident: वैशाली जिले में हाजीपुर–महुआ मार्ग पर सड़क हादसे में 18 वर्षीय बीटेक छात्र वैभव राज की मौत हो गई। चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा छात्र ननिहाल जा रहा था, घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
 
विज्ञापन
वैभव राज की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर–महुआ मार्ग पर रानीपोखर चौक के समीप एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय बीटेक छात्र वैभव राज की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वैभव अपनी बाइक से ननिहाल जा रहे थे।

विज्ञापन

 
चंडीगढ़ में पढ़ाई, हाल ही में लौटे थे घर
मृतक वैभव राज पिछले तीन वर्षों से चंडीगढ़ में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। वह करीब दस दिन पहले ही चंडीगढ़ से अपने पैतृक गांव अदलपुर, सदर थाना क्षेत्र लौटे थे। उनके पिता का नाम राजन कुमार सिंह है।
 
परिवार को दी गई सूचना, अस्पताल पहुंचे परिजन
हादसे के बाद पुलिस ने वैभव की मौत की सूचना उनके परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बेगूसराय में भूमि विवाद का मामला, डेरा पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या; दो गिरफ्तार
विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतक के छोटे भाई रौनक राज ने बताया कि उनके बड़े भाई बाइक से रानीपोखर स्थित नानी के घर जा रहे थे, इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मौत की खबर मिली, जिससे परिवार सदमे में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें