फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली तार; करंट लगने से छात्रा की मौत

Sat, 06 Dec 2025 02:35 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर के सरैया में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली का तार टूटकर स्कूल जा रही छात्राओं पर गिर गया। करंट लगने से 9वीं की छात्रा विंध्यांचली की मौत हो गई, जबकि तीन छात्राएं घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल जा रही छात्राओं के ऊपर टूटी बिजली की तार गिरने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।

यह हादसा सरैया इलाके के बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर टोला के पास हुआ, जो मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा पर स्थित है। जानकारी के मुताबिक, रोज़ की तरह गांव की करीब आधा दर्जन छात्राएं सड़क से होकर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे से जुड़े बिजली के तार टूटकर सीधे छात्राओं पर जा गिरे।

विज्ञापन


पढे़ं: नालंदा में खाटू श्याम मंदिर निर्माण रोकने पर विवाद, भक्त बोले- कागज दिखाएं, हम पीछे हट जाएंगे 

तार गिरते ही बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी बच्चियों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सुबोध पासवान की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली पुत्री विंध्यांचली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितिका कुमारी, अंशु कुमारी और दिव्या कुमारी घायल हो गईं। सभी घायलों का इलाज सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मृतक छात्रा के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा है।

घटना की सूचना मिलते ही सरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार सुभाष मुखिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम जांच में जुटी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें