फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: भीषण सड़क हादसे में चार दोस्त घायल, रेलवे स्टेशन छोड़ने के दौरान बाइक-कार की आमने-सामने टक्कर

Mon, 17 Nov 2025 09:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Accident: टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सभी युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। रंजन और रवि को गंभीर चोटें आईं, जबकि निक्की और कल्लू को सरैया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्त घायल हो गए। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह हादसा पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा एसएच-74 स्थित मलाही मोड़ के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, मठिया गांव के रंजन पासवान (23 वर्षीय), रवि पासवान (20 वर्षीय), निक्की कुमार (20 वर्षीय) और कल्लू कुमार (21 वर्षीय) एक ही बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रंजन और रवि मजदूरी के लिए बेंगलुरु जाने वाले थे और ट्रेन पकड़ने घर से निकले थे। इसी दौरान सामने से मानिकपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


पढ़ें; कोलकाता जाने के दौरान सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सभी युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। रंजन और रवि को गंभीर चोटें आईं, जबकि निक्की और कल्लू को सरैया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवकों का इलाज जारी है।

पारू थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि बाइक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से चार युवक घायल हुए हैं। दो की स्थिति गंभीर है। सभी घायल पारू थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। दो युवक रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें