फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sun, 01 Jun 2025 08:48 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले में एक दुखद सड़क हादसे में 65 साल के चंदेश्वर ठाकुर की मौत हो गई। वे चाकअलाउद्दीन गांव, पटेढ़ी बेलसर थाना इलाके के रहने वाले थे। 
 
विज्ञापन
मृतक को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय चंदेश्वर ठाकुर की मौत हो गई। वे चाकअलाउद्दीन गांव, पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के निवासी थे। यह हादसा गोरौल थाना क्षेत्र के हरसेर इलाके में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने चंदेश्वर ठाकुर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार को पकड़ लिया और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जातीय जनगणना से पहले नीतीश कुमार सरकार जातियों को कर रही संतुष्ट, आज इन जातिगत आयोगों का गठन
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में कोहराम
मृतक चंदेश्वर ठाकुर स्वर्गीय जगीरा ठाकुर के पुत्र थे। उनके मामा अशोक कुमार ने बताया कि वे बाइक से बाजार सामान खरीदने गए थे, तभी तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चंदेश्वर ठाकुर परिवार का पालन-पोषण करने वाले थे। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन रो-रोकर बुरी तरह से दुखी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें