फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्यार में अंधी हुई भाभी, देवर संग रचाई शादी, नकदी और बच्चा भी ले गई साथ

Fri, 01 Aug 2025 06:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला ने 20 साल की शादी के बाद रिश्तों की मर्यादा तोड़ते हुए अपने ही देवर से प्रेम विवाह कर लिया। मनियारी थाना क्षेत्र की रहने वाली रिंकू देवी, जो दो बच्चों की मां हैं, मायके जाने के बहाने घर से निकली और फिर अपने 20 वर्षीय देवर रोहित कुमार के साथ फरार हो गईं। 
 
विज्ञापन
शादीशुदा महिला ने 20 वर्षीय देवर संग रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने देवर-भाभी के रिश्ते की मर्यादा को तोड़ते हुए अपने देवर के साथ प्रेम विवाह कर लिया। यह मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिशंकर मनियारी गांव का है। जानकारी के अनुसार, रिंकू देवी नामक महिला की शादी वर्ष 2004 में सकरा थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी गरीब नाथ राम से हुई थी। रिंकू देवी दो बेटों की मां हैं, लेकिन अब 40 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने ही 20 वर्षीय देवर रोहित कुमार के साथ प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उप चुनाव आयुक्त, पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना की
विज्ञापन


पति गरीब नाथ राम ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले रिंकू देवी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। वह मायके तो पहुंचीं लेकिन फिर लौटकर नहीं आईं। इसके बाद वह देवर रोहित के साथ फरार हो गईं और साथ में अपने दो साल के बेटे को भी लेकर चली गईं। गरीब नाथ ने आरोप लगाया कि रिंकू देवी जाते-जाते घर में रखे नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गईं। उन्होंने कहा, "अब मेरे पास केवल पत्नी और बच्चों की पुरानी तस्वीरें और पुलिस थाने की रसीद बची है।" फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें