फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया में मुखिया की अनियंत्रित कार की टक्कर से गई युवक की जान, शादी समारोह से लौट रहा था घर

Wed, 29 May 2024 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: मृतक के बेटे अक्षय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि लक्ष्मीपुर ढोलबाजवा पंचायत के मुखिया प्रमोद उरांव की गाड़ी ने मेरे पिता जी को रौंद कर मौत के घाट उतार दिया है। अब मुखिया दबदबा बनाकर मामले में लीपा-पोती करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
मृतक मुन्ना महतो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में शादी समारोह से घर लौटने के दौरान एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना बगहा पुलिस जिले के छेदी चौक स्थित बलुआ के सैनिक रोड पर हुई। मृतक की पहचान गोवर्धन थाना क्षेत्र निवासी देवनारायण महतो के बेटे मुन्ना महतो (45) के तौर पर की गई है। वहीं, घटना के बाद घटनास्थल पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित होकर युवक को टक्कर मारने वाली कार एक मुखिया की बताई जा रही है। आरोप लगाया जा रहा है कि मुखिया मामले में लीपा-पोती करने के चक्कर में जुटा हुआ है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है।
 
मृतक के बेटे अक्षय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि लक्ष्मीपुर ढोलबाजवा पंचायत के मुखिया प्रमोद उरांव की गाड़ी ने मेरे पिता जी को रौंद कर मौत के घाट उतार दिया है। अब मुखिया दबदबा बनाकर मामले में लीपा-पोती करने में लगे हुए हैं। वहीं, इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गाड़ी की अभी तक जब्ती नहीं हो पाई है। गाड़ी की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें