फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फंदे से संदिग्ध हालत में लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Jan 2025 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। हर पहलू की जांच कर रही है और फरार ससुराल वालों की तलाश में छापामारी जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
मृतका दुर्गावती कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा कुजलही भंगहा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान शिवकुमार पासवान की पत्नी दुर्गावती कुमारी (29) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

विज्ञापन

 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
जानकारी के मुताबिक, दुर्गावती की मौत की खबर मिलते ही मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग इस घटना को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, गांव में घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर कोई अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहा है, लेकिन सच्चाई क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
 
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच
घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी, फॉरेंसिक टीम और नौतन थाना अध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की गहन जांच की और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल के हर पहलू की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

 
मृतका की शादी को दस वर्ष हुए थे
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतका की शादी दस साल पहले शिवकुमार पासवान के साथ हुई थी। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 
ससुराल पक्ष पर लगे आरोप
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दुर्गावती लंबे समय से पारिवारिक कलह का सामना कर रही थी, जो उसकी मौत का कारण बना। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं जिससे संदेह और गहरा हो गया है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और फरार ससुराल वालों की तलाश में छापामारी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें