फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया राज के ऐतिहासिक अभिलेखों की स्कैनिंग कार्य में आई तेजी, राजस्व पर्षद के सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Fri, 28 Feb 2025 02:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: सैकड़ों वर्ष पुराने बेतिया राज के अभिलेखों की स्कैनिंग का काम चल रहा है। इसका जायजा लेने राजस्व पर्षद के सचिव गिरिवर दयाल सिंह राज कार्यालय पहुंचे और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बेतिया राज कचहरी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान राजस्व पर्षद के सचिव गिरिवर दयाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में सैकड़ों वर्ष पुराने राज के अभिलेखों की स्कैनिंग का कार्य जोरों पर है। इस ऐतिहासिक कार्य का जायजा लेने के लिए राजस्व पर्षद के सचिव गिरिवर दयाल सिंह बेतिया राज कचहरी कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यरत कर्मियों को स्कैनिंग कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया और इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा।

विज्ञापन

 
ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण युद्ध स्तर पर जारी
बेतिया राज की ऐतिहासिक विरासतों को सुरक्षित और संरक्षित करने का काम तेज गति से किया जा रहा है। सैकड़ों वर्षों से राज कर्मियों द्वारा संभालकर रखे गए अभिलेखों को अब आधुनिक तकनीक की मदद से डिजिटली संरक्षित किया जा रहा है। सरकार की ओर से इन अभिलेखों की स्कैनिंग कराई जा रही है ताकि इन्हें भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सके।
 
कार्यालय और रेकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान सचिव गिरिवर दयाल सिंह ने राज कचहरी कार्यालय, रेकॉर्ड रूम और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी दौरा किया। उन्होंने वहां काम कर रहे कर्मियों से स्कैनिंग प्रक्रिया की प्रगति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राज कर्मियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें इस कार्य को तेजी से पूरा करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

 
निरीक्षण के दौरान सचिव के साथ सदर एसडीओ डॉ. विनोद कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बेतिया राज के ऐतिहासिक भवनों, जैसे कि राज कचहरी, रानी भवन, शीश महल और मालखाना समेत अन्य ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
 
गौरतलब है कि बेतिया राज की संपत्तियों को बिहार सरकार द्वारा एक कानून बनाकर अधिग्रहण किया जा चुका है। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद इसका गजट प्रकाशन कराया गया, जिसके बाद से सरकार इस विरासत को सुरक्षित रखने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। संपत्तियों के संरक्षण के लिए सर्वेक्षण से लेकर भूमि की पैमाइश तक के कार्य किए जा रहे हैं, ताकि बेतिया राज की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें