फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गर्भवती महिला की मौत को लेकर बवाल, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप; डॉक्टर और स्टाफ सब हुए फरार

सार

Bihar News In Hindi:  गर्भवती महिला की मौत के बाद डॉक्टर-स्टाफ फरार हो गए हैं। आक्रोशित परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित न्यू पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में क्लिनिक पर ताला जड़ दिया और डॉक्टर व स्टाफ फरार हो गए।
विज्ञापन


सुबह भर्ती हुई महिला, इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, लौरिया थाना क्षेत्र के सुअर छापर निवासी चंदन कुशवाहा की पत्नी रश्मि कुमारी को परिजन इलाज कराने न्यू पारस हॉस्पिटल लाए थे। गर्भवती महिला को एडमिट करने के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच उसे कुछ इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप, लापरवाही से गई जान

महिला की मौत के बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि क्लिनिक प्रबंधन की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला की जान गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल दलालों के जरिए मरीजों को फंसाता है और बिना पर्याप्त सुविधा के इलाज कराता है, जिससे आए दिन मरीजों की मौत होती है।
विज्ञापन


अस्पताल में ताला, डॉक्टर-स्टाफ फरार

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ बढ़ते देख डॉक्टर और स्टाफ क्लिनिक में ताला बंद कर फरार हो गए। वहीं, आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- Bihar News: यहां 21 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पावर प्लांट,15 सितंबर को पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास
विज्ञापन


पुलिस ने संभाली स्थिति, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नगर थाना को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। गौरतलब है कि बेतिया नगर क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड पर इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। आए दिन निजी क्लिनिकों में मरीजों की जान जाती है, लेकिन न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही जिला प्रशासन इस पर कोई सख्त कदम उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की संवेदनहीनता और उदासीनता के कारण ही इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar News: पितृपक्ष मेला की तैयारियां अंतिम चरण में, 3 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार करेंगे समीक्षा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें