फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दारोगा पर शराब के नशे में गाली-गलौज का आरोप, जांच करने गई पुलिस टीम की ग्रामीणों ने की पिटाई

Sun, 09 Nov 2025 09:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News : मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर गांव में उस समय हंगामा मच गया, जब घरेलू विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर पिटाई की, उनकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
आरोपी दरोगा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर गांव में उस समय हंगामा मच गया, जब घरेलू विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर पिटाई की, उनकी वर्दी फाड़ दी और करीब आधे घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, महोदीपुर निवासी अवधेश गोस्वामी के घर घरेलू विवाद की सूचना पर मझौलिया थाना के अवर निरीक्षक अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई
ग्रामीणों का आरोप है कि दारोगा शराब के नशे में थे और पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन्होंने वर्दी का रौब दिखाते हुए मारपीट की कोशिश की। इससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने दारोगा को पुलिस वाहन से बाहर खींच लिया। फिर उनकी पिटाई कर दी गई और उन्हें आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। साथ गए पुलिसकर्मी भीड़ के डर से कुछ नहीं कर सके। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

ये भी पढ़ें- Bihar Election: चुनावी प्रचार पर लगा विराम, अब दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी प्रयास और समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों को शांत कराया और दारोगा अरविंद कुमार को भीड़ से मुक्त कराया।घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने तत्काल जांच करवाई। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई कि दारोगा ने ड्यूटी के दौरान आमजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें