फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया-बगहा हाईवे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत, 15 घायल; तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचला

Mon, 17 Nov 2025 08:25 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Road Accident: भीषण हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि उनका कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया-बगहा नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात भीषण हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों की हालत गंभीर है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिशुनूर्वा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बारातियों के समूह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी गंभीर रूप से जख्मी लोगों को लौरिया सीएचसी में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया जारी है।

लौरिया सीएचसी पहुंचने पर स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई। घायलों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इलाज में देरी और अव्यवस्था के कारण बारातियों में आक्रोश फैल गया। हंगामे के दौरान कुछ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी डर के कारण कमरों में छिप गए, जबकि मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं। इससे अस्पताल परिसर में लंबे समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, शिकारपुर थाना के धूमनगर मटियरिया से बारात बिशुनूर्वा गांव पहुँची थी। रात करीब 9:30 बजे बारात के कई सदस्य नाश्ता कर सड़क पार कर रहे थे, तभी बगहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में मरने वालों में दिनेश कुशवाहा सहित दो अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जबकि बाकी मृतकों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं बारातियों के आक्रोश के सामने पुलिस भी कुछ देर तक बेबस और मूकदर्शक बनी रही। लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपी कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें