फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बैंककर्मी की मौत, एनएच-28ए पर हुआ हादसा; फरार वाहन चालक की तलाश तेज

Sat, 13 Dec 2025 12:06 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार के मोतिहारी में एनएच-28ए पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बैंक जा रहे एक बैंककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी में सुबह एनएच-28ए पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक बैंककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रक चालक वाहन लेकर फरार

विज्ञापन

घटना पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28ए पर बने ओवरब्रिज के पास की है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

बैंककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई
हादसे में बाइक सवार बैंककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहसी थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय आदित्य प्रियदर्शी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वे आरबीएल बैंक में बिहार-झारखंड प्रभारी के पद पर कार्यरत थे और किसी विभागीय बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पिपराकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें