फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर से था आचार्य किशोर कुणाल का विशेष लगाव, गरीब नाथ से लेकर साहू पोखड़ मंदिर को दी पहचान

Sun, 29 Dec 2024 01:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर बाबा गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति ने दुख जताया है। बाबा गरीब नाथ मंदिर को लेकर विशेष पहचान दिलाने में उनका विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
आचार्य किशोर कुणाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर से आचार्य किशोर कुणाल का विशेष लगाव था। महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य रहे किशोर कुणाल ने हाल में शहर के साहू पोखड़ तालाब और साहू मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया था और मंदिर को विशेष और दर्शनीय स्थल में विकसित किए जाने के लिए लगातार काम कर रहे थे।

विज्ञापन


इसके अलावा पटना की महावीर मंदिर में मिलने वाले विशेष प्रसाद नैवेद्यम को जिले के बाबा गरीब नाथ धाम मंदिर और साहू मंदिर में मंगवा कर भक्तों को उपलब्ध कराया जाने का काम किया था। उन्होंने मुजफ्फरपुर के इस प्राचीन साहू महाराज के समय की बनी हुई मंदिर के जीर्णोद्धार कराया जाने के साथ ही मंदिर के विकास के लिए काम भी किया था।

यही नहीं बल्कि इसी वर्ष 2024 में आचार्य किशोर कुणाल ने मुजफ्फरपुर के इस मंदिर में पहुंचे थे और मंदिर के पास में एक काउंटर को खुलवाया था। जहां से भक्त के लिए विशेष रूप में तैयार किया गया हुआ प्रसाद नैवेद्यम को उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन


जिसको लेकर के जिले के अलग अलग जगहों से आने वाले लोगों भक्तों और श्रद्धालुओं को इस विशेष प्रसाद का लाभ मिल सके। यही नहीं बल्कि उन्होंने साहू पोखड़ मंदिर के पास में बन रहे विश्राम गृह का भी निर्माण का कार्य को शुरू कराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें