फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर यौन शोषण कांड : कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता था आरोपी ब्रजेश ठाकुर

Thu, 09 Aug 2018 06:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बालिका गृह यौन शोषण कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर
विज्ञापन

बालिका गृह यौन शोषण कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने इस जघन्य मामले को राजनीति मोड़ देने की कोशिश की है। मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे ब्रजेश ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो बेगुनाह है और उसे कारोबारी और राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। ब्रजेश ने कहा कि ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। लड़कियों के मेरे खिलाफ बयान देने के लिए बरगलाया गया है।

विज्ञापन


ब्रजेश ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता था। कांग्रेस के एक बड़े नेता से उसकी बात चल रही थी। राजनीति समीकरण बदलने की आशंका से उसके विरोधी उसके खिलाफ राजनीतिक साजिश की है। 

अखबार और विज्ञापन के सवाल पर ब्रजेश ने कहा कि कुछ मीडिया घराने उसके अखबार को बंद कराना चाहते हैं, क्योंकि हमारे अखबार के विज्ञापन से उनका घाटा हो रहा है। ब्रजेश ने कहा कि हर अखबार मालिक अपना प्रचार संख्या बढ़ाकर बताता है। सरकार ने उसके अखबार को कभी लाखों में विज्ञापन नहीं दिया। उनके अखबार को हजार दो हजार के विज्ञापन ही मिलते थे।
विज्ञापन


ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि उसका मंत्री मंजू वर्मा से कोई संबंध नहीं है। लेकिन कबूल किया कि उसकी मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा से बात होती थी। लेकिन यह बात राजनीतिक मसले पर होती थी।

 मधु नामक महिला से करीबी संबंध में ब्रजेश का कहना था कि वो उसके यहां काम करती थी, इसके अलावा वो उसके बारे में कुछ नहीं जानता है। उल्लेखनीय है कि मधु को ब्रजेश के गोरखधंधे का सबसे बड़ा राजदार बताया जा रहा है। ब्रजेश के बयान पर सफाई देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता और विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि यह हास्यास्पद बयान है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें