बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में आर्म्स एक्ट मामले में कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट से निकलने पर वर्मा ने कहा, 'मुझे पिछले चार महीने से आखर किस बात के लिए परेशान किया जा रहा है? मुझे इसलिए प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि मैं पिछड़ी जाति से आती हूं। मेरे साथ ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मैं कुशवाहा समुदाय से हूं और मैं एक महिला हूं।'
पेशी के दौरान उनके पति चंद्रशेखर भी साथ उनके साथ थे। दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। पेशी के बाद फिर दोनों को जेल भेज दिया गया। अब 13 दिसंबर को दोनों की अदालत में अगली पेशी होगी।