फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpur: आरा बहन की ससुराल आए युवक की हत्या, तंबाकू मांगने पर गुस्साए पड़ोसियों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 19 Mar 2023 11:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर के आरा में बहन की ससुराल आए एक युवक की कुछ लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। खैनी मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने घटना अंजाम दिया।
विज्ञापन
भोजपुर में युवक की हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में खैनी(तंबाकू) मांगने के विवाद में बहन की ससुराल आए युवक को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीट पीटकर मार डाला। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव के साधु मुसहर का 45 वर्षीय महेश मुशहर अपनी बहन के ससुराल जगदीशपुर में आया हुआ था। शनिवार के देर शाम महेश ने अपने बहनोई के पड़ोसी सहतु मुसहर से खैनी मांगी, लेकिन सहतु मुसहर ने खैनी देने से इंकार कर दिया। उस दौरान महेश और दूसरे पक्ष से बहस हुई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया।

इलाज के दौरान मौत
थोड़ी देर बाद फिर से दोनों पक्षो में बहस होने लगी और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद सहतु मुशहर और उसके साथियों ने मिलकर लाठी-डंडे से महेश मुसहर को मार कर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में गंभीर हालात में जख्मी को जगदीशपुर के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान जख्मी महेस मुसहर की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में जगदीशपुर पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों के धर-पकड़ कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें