बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गया की एक चुनावी रैली में एक हत्या आरोपी के साथ मंच साझा करके शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
मंच पर हत्या के एक मामले में आरोपी और गया नगरपालिका का पूर्व पार्षद जावेद खान मुख्यमंत्री के साथ बैठा था। खान के खिलाफ गया की एक अदालत की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील होनी थी।
यह वारंट पिछले साल दिसंबर में ही जारी हुआ था। खान नीतीश की चुनावी रैली की अध्यक्षता कर रहा था। पिछले साल अप्रैल में एक प्रॉपर्टी डीलर नौशाद खान की हत्या में वह वांछित था।