फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 30 साल की महिला का गला रेता; हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का एंगल कैसे-क्यों आ रहा है सामने?

Sat, 28 Nov 2026 03:29 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव में 30 वर्षीय नीलू कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव धान के खेत में मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक पर संदेह जताया है। पुलिस जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित रविदास टोला में शनिवार को 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के बाहर धान के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सजुआ रविदास टोला निवासी उदय कुमार की पत्नी नीलू कुमारी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कराए।

इधर, मृतका के परिजनों ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। उन्होंने तिलकपुर निवासी अंकेश कुमार नामक युवक पर संदेह व्यक्त किया है। मृतका के पति उदय कुमार ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक से उनकी पत्नी की बातचीत को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। उन्हें करीब छह महीने से दोनों के बीच संबंध होने की जानकारी थी।

विज्ञापन


पढे़ं: सोनू सूद अंकल, मुझे बचा लो...' डेढ़ करोड़ के इलाज के लिए दर-दर भटक रही मासूम की मां, अब अभिनेता से आस

मृतका की भाभी गुंजन देवी ने बताया कि नीलू और उक्त युवक के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी। दो-तीन दिन पहले भी उन्होंने नीलू को युवक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। हालांकि, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।

सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच सजुआ वार्ड संख्या छह में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला आपराधिक घटना का प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि परिजनों और अन्य लोगों से अलग-अलग जानकारियां मिल रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें