फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'भ्रष्टाचार और अपराध पर कड़ी नजर', उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिया बड़ा बयान

Fri, 28 Nov 2025 03:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय

सार

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पटना से लखीसराय तक जन नमन अभिनंदन यात्रा पर निकले। रास्ते में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर सख्त कार्रवाई कर रही है और अपराधियों तथा भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन नमन अभिनंदन यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पटना से लखीसराय के लिए निकले। रास्ते में जगह-जगह उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जुटी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर कड़ी नजर रखे हुए है और अपराधियों तथा भ्रष्टाचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा बाइक और कार रैली के जरिए लखीसराय के लिए रवाना हुए। लखीसराय में उनका दो दिवसीय जनता का आभार कार्यक्रम आयोजित है। इस दौरान वह लखीसराय, रामगढ़ और हलसी में रोड शो के माध्यम से जनता का आभार व्यक्त करेंगे और लोगों का आशीर्वाद लेंगे। यह उनके लिए शपथ ग्रहण के बाद अपने क्षेत्र में पहली यात्रा है, इसलिए जनता भी उनका स्वागत करने के लिए पहले से ही उत्साहित और तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें